फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft in five houses in the same night

एक ही रात पांच घरों में चोरी

Tue, 06 Feb 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 06 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Theft in five houses in the same night
चोरी के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amarujala

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद में रविवार की रात चोरों की बारात निकली। ग्रामीणों की गहरी नींद का फायदा उठाते हुए चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों को निशाना बनाया। चोर सबसे पहले गांव के रामदास के घर पहुंचे। यहां छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल हुए और इसके बाद एक कमरे में जाकर सामान उलट पलट डाला। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से जेवर चुरा लिए। सुबह घरवालों के जागने पर उन्हें चोरी का पता चला। गृहस्वामी रामदास ने बताया कि दो दिन पहले उनकी बेटी की गोद भराई की रस्म हुई थी। जिसके जेवर अलमारी में रखे थे।

विज्ञापन


चोर अलमारी में रखी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, हाथ फूल, पायल के अलावा बेटी के ससुराल से आए कान के टॉप्स, अंगूठी, जंजीर व पायल समेत करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। फिर चोर पप्पू अहिरवार के घर घुसे और कुछ न मिलने पर तीन हजार रुपये पर हाथ साफ कर गए। यहां से चोर इरशाद के घर जा घुसे। इरशाद के घर उनके रिश्तेदार नबी आए थे। चोर जब घर के अंदर पहुंचे तो कमरों में कुछ खास नहीं पाया और आंगन में सो रहे नबी के दो एंड्रायड मोबाइल चोरी कर लिए, जिनकी कीमत करीब 15-15 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


फिर चोरों ने शौकीन के घर में धावा बोलकर उसके एक एंड्रायड मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर दिलीप शिवहरे के घर पहुंचे और अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नगद व दो मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह एक के बाद एक घर से चोरी का हड़कंप मचने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के दो तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed