फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man posted at the top post in the intelligence agency

खुफिया एजेंसी में उच्च पद पर तैनात युवक को जेल

Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
The young man posted at the top post in the intelligence agency
राजा विशाल सिंह - फोटो : amar ujala
शहर के मोहल्ला बल्लभनगर निवासी ठेकेदार भरतलाल गुप्ता ने 24 फरवरी 2016 को कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनकी एमबीए पास बेटी मीनाक्षी की शादी 9 फरवरी 2013 खरका निवासी रामरतन गुप्ता के बेटे राजा विशाल सिंह के साथ हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही स्कार्पियो की मांग को लेकर बेटी के ससुर रामरतन गुप्ता, सास गीता देवी व दामाद राजा विशाल सिंह जो एक खुफिया एजेंसी में दिल्ली में उच्च पद पर तैनात हैं। सब मिलकर मीनाक्षी का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर बेटी को तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया। कई बार सुलह समझौते का प्रयास किया गया पर कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में भरतलाल ने शादी के करीब तीन साल बाद कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। 9 सितंबर 2016 को चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी गई। इसके खिलाफ ससुरालीजनों ने हाईकोर्ट से जुलाई 2017 में स्टे ले लिया, लेकिन 14 अगस्त 2018 को हाईकोर्ट से स्टे खारिज हो गया। सास ससुर को एक अक्तूबर को जमानत मिल चुकी है पर मंगलवार को राजा विशाल सिंह ने उरई की सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। वादी के अधिवक्ता ऋषि पटेल की पैरवी पर सीजेएम गुलाम मुस्तफा ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed