फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The third accused, was also remand

तीसरे आरोपी का भी मिला रिमांड

Wed, 02 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 02 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The third accused, was also remand
पिछले दिनों कोंच में अधजली लाश की बरामदगी के मामले में तीसरे आरोपी को
विज्ञापन
कोर्ट से सशर्त रिमांड पर ले लिया। पुलिस का दावा है कि उससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मृतका की चप्पलें और चुनरी बरामद की गई हैं। वहीं आरोपी युवक ने

पुलिस पर जबरन उसे फंसाने का आरोप लगाया है।   तीन महीने पूर्व कोंच में एक अधजली युवती की लाश बरामद की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया जबकि तीसरा फरार था। पिछले दिनों तीसरे युवक ने भी कोर्ट में

समर्पण किया। बुधवार को कोर्ट ने सशर्त पुलिस को तीसरे आरोपी देवेंद्र तिवारी की रिमांड दे दी है। सागर चौकी में हुई पूछताछ के बाद जांच अधिकारी सीओ अवधेश कुमार शुक्ल ने उसकी निशानदेही पर मृतका की चुनरी और चप्पलें रेल पटरियों

के किनारे की झाड़ियों से बरामद करने का दावा किया है। सीओ ने बताया कि वटोले से किसी चौथे व्यक्ति द्वारा युवती को रेलवे स्टेशन तक छोड़ कर आने के लिए कहा गया था। बाद में वटोले और उसके साथियों वरुण व लकी की भी नीयत खराब

हो गई और उन्होंने गल्ला मंडी में ले जाकर उसके साथ समागम किया। बाद में पैसों को लेकर युवती से झंझट हुआ जिसके बाद उसकी हत्या कर लाश रेल पटरी किनारे ले जाकर फूंक दी गई। चौथे व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर सीओ ने कहा कि

तमाम पूछताछ के बाद भी वटोले उसका नाम नहीं बता रहा है। गौरतलब है कि पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मामले का कायदे से खुलासा नहीं हो सका है, यहां तक कि मृतका की शिनाख्त अभी भी पहेली बनी हुई है जो पुलिस के लिये बड़ी चुनौती है। इस दौरान कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई जयवीर सिंह, राजेन्द्र तिवारी, राजाभैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed