{"_id":"5ca3a28bbdec22143d397d7b","slug":"the-thieves-caught-with-a-pistol-cartridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी चोर को तमंचा-कारतूस संग पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी चोर को तमंचा-कारतूस संग पकड़ा
Tue, 02 Apr 2019 11:27 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर इनामी चोर का खुलासा मंगलवार को एसपी आफिस में एसपी स्वामी प्रसाद ने किया। उन्होंने बताया कि कालपी कोतवाली में उप निरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी ने 5 नवंबर 2018 को लल्ला पांडेय उर्फ जयनारायण पर मामला दर्ज किया था। वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल कालपी सुधाकर मिश्रा को लगाया गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने कालपी के मंडी गेट के पास से शातिर
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय इनामी चोर लल्ला पांडेय उर्फ जय नारायण को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर जनपद के कालपी, उरई में तीन, कोतवाली हमीरपुर में पांच, कानपुर देहात व नगर के भोगनीपुर में एक व घाटमपुर में चार मामले सहित 13 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विजय कुमार द्विवेदी, साबिर अली, सर्वेश कुमार, मंसूर अंसारी, सिपाही कौशलेंद्र, प्रवीण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन