{"_id":"0fd6b074f5041df4ebe12e18876789ba","slug":"the-ring-of-thieves-procession-four-homes-cargo-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमी चोरों की बारात, चार घरों का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूमी चोरों की बारात, चार घरों का माल साफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने रविवार की रात घूम-घूम कर चार घरों को निशाना बनाया। रामपुरा
विज्ञापन
कस्बे में तीन घरों से जेवर व नकदी समेत करीब दो लाख का माल समेट ले गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड पर एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये
के गहने व सामान चोरी कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने
साक्ष्य संकलन किया। रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने
का भरोसा दिलाया।
रामपुरा थाना व कस्बा निवासी ओमपाल, राजेश कुमारी व हफीज खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात वह लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए। ओमपाल के घर से लगभग 40 हजार रुपये नकद व दो सोने की चूड़ी उठा ले गए। इसके बाद राजेश कुमार के घर धावा बोलकर दो हजार
रुपये नकद व तकरीबन 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद हफीज खां के घर में दीवाल फांदकर घुसे और 50 हजार रुपये नकद व करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजनाें की नींद खुली तो सामान बिखरा पड़ा देख सन्न रह गए और थाने पहुंचकर तहरीर दी।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड निवासी आरती सक्सेना परिवार के साथ रविवार को शादी समारोह में इटावा गई थी। चोर रात में उनके सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान बटोर ले गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी मौके पर गए, लेकिन कोई परिवार का सदस्य न होने के कारण लौट गए। उनका कहना है कि गृहस्वामी के आने के बाद पता चल सकेगा कि क्या सामान चोरी हुआ है।