फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The man who is mentally impaired

मानसिक रूप से कमजोर महिला को ट्रक ने रौंदा

Wed, 21 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 21 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
The man who is mentally impaired
घटना स्थल पर खड़ी पुलिस। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
टोल प्लाजा के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर ही महिला को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक लेकर चालक भाग निकला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इलाकाई लोगों ने बताया महिला मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के बिलायां टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक 40 वर्षीय महिला सड़क पार कर रही थी। तभी झांसी से कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया। हादसा होते ही हाईवे पर आसपास मौजूद राहगीर दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर ट्रक लेकर चालक भाग निकला। लोग दौड़कर महिला के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास पूछताछ करने पर भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। इलाकाई लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। अक्सर उसे हाईवे पर टहलते देखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलैसि शव की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed