{"_id":"58fba0154f1c1b9c5c8b5203","slug":"the-head-of-the-young-man-bursts-in-a-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक का सिर फोड़ा
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
घायल विक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
पिकप सवार युवक को दबंगाें ने गांव के बाहर घेर लिया और उसे नीचे खींचकर लाठी-डंडे से पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए और हमलावराें को ललकारा तो भाग निकले। पीड़ित डकोर थाना पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक डकोर थाना के गांव गुढ़ा निवासी विक्रम सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे उरई से पिकप लोडर में बैठकर अपने गांव जा रहा था। गांव के बाहर गांव के ही दबंग गुड्डू सिंह, अन्नू सिंह व समय प्रताप सिंह ने उसे पिकप से बाहर खींच लिया और उस पर लाठियाें से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में उसका सिर फट गया और आंख में भी चोट आई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उससे पुरानी रंजिश मानते हैं और पहले भी उस पर हमला कर चुके हैं। पुलिस ने हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन