{"_id":"5cec29efbdec22074e013be1","slug":"the-body-of-a-newly-married-woman-hanged-by-a-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
Mon, 27 May 2019 11:48 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hanged
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा निवासी अमन राठौर की 20 वर्षीय पत्नी जूली ने रविवार की देर रात घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गर्मी के कारण बाहर सो रहा पति सुबह जब कमरे में गया तो जूली को फांसी पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। अमन ने इसकी सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे जूली के पिता विजय प्रताप परिहार निवासी रामपुरा ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी एक वर्ष पहले 27 मई 2018 को अमन के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा फिर ससुरालवालों ने बेटी से अतिरिक्त दहेज के रूप में नगदी की मांग कर दी। जिसको लेकर एक दो मर्तबा सुलह समझौता भी हुआ। आरोप है कि ससुरालियों ने ही पुत्री की हत्याकर फांसी पर लटका दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन