फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The blow caught by keeper Dbangi case

दरोगा की दबंगई के मामले ने पकड़ा तूल

Sat, 21 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 21 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The blow caught by keeper Dbangi case
प्रतीकात्मक
कुठौंद क्षेत्र के नैनापुर स्थित होटल में दरोगा की दबंगई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इलाकाई लोगों की गुहार के बाद शनिवार को होटल संचालक व उसके परिवार वालों के बयान सीओ के सामने दर्ज कराए गए। दरोगा की बर्बरता की कहानी सुन पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। होटल संचालक ने बताया कि पिटाई के बाद दरोगा ने उसे जेल में डालने की धमकी भी
विज्ञापन


दी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही आरोपी पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। इस बाबत सीओ रमेश शर्मा का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। बता दें कि दो दिन पूर्व कुठौंद थाने में तैनात दारोगा धर्मेंद्र यादव पर नैनापुर गांव निवासी होटल संचालक सुबोध मिश्रा ने मारपीट का आरोप लगाया था। सुबोध के मुताबिक
विज्ञापन


खाने के बाद रुपये मांगने पर दरोगा न सिर्फ होटल में तोड़फोड़ की, बल्कि उसे मारापीटा भी। इतना ही नहीं दरोगा ने उनकी पत्नी व बेटी के साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मामला तूल पकड़ने के बाद शनिवार को होटल संचालक व उसके परिवार वालों को बयान के लिए सीओ ने अपने कार्यालय बुलाया था। यहां संचालक ने
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी कहानी बताने के बाद मारपीट के सीसी टीवी कैमरे फुटेज भी पुलिस के सुुपुर्द किए। दूसरी ओर, घटना के बाद ही आरोपी दोगा थाना छोड़कर निकल गया था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जांच में यदि दरोगा दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed