{"_id":"58adc9154f1c1b6f1cb23259","slug":"teenage-punk-robbing-running-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को लूटकर भाग रहे बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को लूटकर भाग रहे बदमाश दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने किशोर को मारपीट कर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि लुटेरों के पूरे गैंग का पता किया जा रहा है। ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी अंकित पांचाल (14) पुत्र संतोष पांचाल
ग्राम भदवां निवासी अपने नाना शिवदत्त के यहां बुधवार को 15 हजार रुपये देने जा रहा था। कोंच चौराहे पर वह बस के इंतजार में खड़ा था, तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए और अंकित से 20 रुपये में उसे भदवां छोड़ने की बात कही। इस पर अंकित उनके साथ बाइक पर बैठ गया। सहाव मोड़ के पास दोनों बदमाशों ने बाइक को रोककर अंकित की जेब में पड़े 15
हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगे। अंकित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने लुटेरों का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया और लोगाें ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लुटेरों की जमकर धुनाई की गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जितेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नारोभास्कर
विज्ञापन
व वैभव सिंह निवासी कुठौंदा बुजुर्ग बताए। पुलिस ने युवकों से लूटे गए 15 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। तो वहीं, पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि पकड़े गए बदमाश किसी शातिर गिरोह के सदस्य लग रहे हैं। इसलिए उनके साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।