{"_id":"58f509a34f1c1b3f3b471bb1","slug":"sweet-to-sweet-brawl-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई के मामूली विवाद में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई के मामूली विवाद में बवाल
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को फटकारते विधायक नरेंद्र सिंह जादौन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई खाने के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान मारपीट और हवाई फायरिंग भी हुई। महिलाओं ने पथराव कर कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंचे भाजपा विधायक और पुलिस के सामने भी तोड़-फोड़ होती रही। मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की मौजूदगी में फेरे कराए गए।
विज्ञापन
कदौरा स्थित हरिओम गेस्ट हाउस में रविवार की रात सोंधी मवई गांव निवासी दयानिधि की बेटी की कोमल की बारात आई थी। उधर, गेस्ट हाउस के एक कमरे में बांदा के गांव खुरहंड थाना गिरवा निवासी विजय नारायण सिंह उर्फ भूरा की बेटी की सोमवार को होने वाली शादी के लिए मिठाइयां बन रहीं थीं। आरोप है कि दयानिधि के बारातियों में से किसी ने विजय की मिठाई खा ली। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कुछ ही देर में विजय की ओर से कदौरा निवासी मुख्तार बेग तीन-चार महिलाओं और लड़कियों के साथ लाइसेंसी रायफल लेकर दयानिधि के कार्यक्रम में जा घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। महिलाएं दया की बेटी के दहेज का सामान फेंकने लगीं। इस पर दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। इसमें चार-पांच लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
बारातियों ने किसी तरह बवाल कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। इस बीच मुख्तार रायफल छोड़कर मौके से फरार हो गया। तब तक किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के साथ ही विधायक नरेंद्र सिंह जादौन भी गेस्टहाउस पहुंचे। सीओ सुबोध गौतम और विधायक के सामने भी महिलाएं बवाल करती रहीं। ईंट और पत्थर फेंककर दो-तीन गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। इतना ही सभी के सामने बाथरूम से बाहर निकाले गए आरोपी भी भाग निकले।
इस पर विधायक ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। बाद में महिला पुलिस भी बुलाई गई। इसके बाद पुलिस विजय, उनकी दो बेटियों और साले शिरोमन को लेकर थाने जा पाई। सीओ ने बताया कि दयानिधि और गेस्ट हाउस मैनेजर की तहरीर पर मुख्तार, उसके दो साथियों, विजय और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ अलग-अलग मारपीट, बलवा व सेवन सीएलए की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। रायफल का लाइसेंस भी निरस्त होगा।