{"_id":"58f267c04f1c1bbd4ccf6535","slug":"stolen-bike-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक समेत पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक समेत पकड़ा
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी से मांगकर बाइक से बाजार करने आए युवक की बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। ग्राम खैरी थाना कोंच निवासी गोपालकृष्ण नगर में बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी निगाह इलाहाबाद बैंक के समीप खड़ी बाइक पर गई।
विज्ञापन
यह वही बाइक थी, जो तकरीबन चार माह पहले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर से चोरी हो गई थी। वह रुक गया। जब युवक बाइक लेने आया तो उसने पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि यह बाइक पड़ोसी से मांग कर लाया है। गोपालकृष्ण ने तत्काल पुलिस बुला लिया। पुलिस बाइक और आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। मामले में कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन