फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Smack her daughter involved in smuggling arrested

स्मैक तस्करी में लिप्त मां बेटी गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Smack her daughter involved in smuggling arrested
शहर कोतवाली पुलिस ने मुहल्ला नया पटेल नगर जेल के पीछे छापा मारकर वहां
विज्ञापन
स्मैक बेच रही मां-बेटी को स्मैक बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 70 ग्राम स्मैक व बिक्री के रुपये बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि दो दिन पहले स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला ने बताया था कि कई और स्थानों पर शहर में स्मैक बंची जा रही है। सटीक सूचना पर कोतवाल ने दरोगा अरुण तिवारी, मनोज गुप्ता व सिपाही चंद्रदेव सुशील व महिला सिपाहियों के साथ सोमवार की सुबह करीब 10 बजे जेल के पीछे रहने वाली रोशन पत्नी भूरे खां के यहां दबिश दी। इस

दौरान रोशन अपनी बेटी रेशमा पत्नी सलीम के साथ स्मैक की बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ी गई। महिला पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक व बिक्री के 1600 रुपये नगद बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके

खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि अभी एक दो स्थानों पर और शहर में स्मैक की बिक्री हो रही है। उन पर भी पुलिस की निगाह है वह जल्द ही उन आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी दशा में स्मैक का कारोबार नहीं होने देंगे।

एमपी व बाराबंकी से आती है खेप
जिले में कई स्थानों से स्मैक की खेप आती है। इसमें बाराबंकी व एमपी के इंदौर से इसे तस्कर लाते हैं फिर यहां से पूरे जिले में गुर्गों के माध्यम से जिले के अन्य स्थानों पर भिजवाते हैं। शहर के अलावा जालौन व माधौगढ़ कोंच आदि स्थानों पर भी स्मैक की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed