फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sirsa kalar found a truck in the desert wine

सिरसाकलार के जंगल में मिली एक ट्रक शराब

Mon, 21 Mar 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 21 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sirsa kalar found a truck in the desert wine
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
होली पर अवैध शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। वह मुनाफा कमाने के लिए अन्य प्रदेशाें से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर जिले में लाकर खपाने की जुगत में हैं। सोमवार को सिरसाकलार पुलिस ने ईगुई गांव के जंगलों से एक ट्रक शराब बरामद की है। इसमें करीब 400 पेटी अवैध शराब लदी है। इसकी बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


ट्रक के साथ पकड़े गए चालक को स्वाट टीम ने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि एसपी बब्लू कुमार को सूचना मिली कि इंदौर से शराब लादकर ट्रक जिले में आ रहा है। इस पर उन्होंने स्वाट टीम व कई थानाें की पुलिस को लगाया तो रविवार देर रात ट्रक की लोकेशन जालौन के आसपास बताई गई। इस पर एसपी ने जगह-जगह चेकिंग लगवा
विज्ञापन


दी लेकिन शराब माफिया उसे बीहड़ के रास्ते ले जा रहे थे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते उन्हाेंने ट्रक को सिरसाकलार के बीहड़ के गांव ईगुई में ले जाकर शराब उतारनी चाही लेकिन वहां सूचना पाकर सोमवार को सिरसाकलार थाना पुलिस पहुंच गई। उन्हाेंने ट्रक को घेर लिया। इस दौरान शराब माफिया बीहड़ में भाग गए। पुलिस ने ट्रक के चालक उमर
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन निवासी आजमगढ़ को गिरफ्तार कर स्वाट टीम के हवाले कर दिया है। स्वाट टीम उससे माफिया की बाबत जानकारी कर रही है। इस संबंध में एसपी बब्लू कुमार ने बताया

कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है। किसी भी सूरत में शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि वह कानून से समझौता नहीं करते हैं। वह जिले के अच्छे लोगों से इनपुट लेकर शराब माफियाओं पर भी कार्रवाई करेंगे और जिले में अवैध शराब नहीं बिकने देंगे।

पहले भी पकड़ा जा चुका शराब का जखीरा
शराब माफियाआें पर पुलिस तीन सालाें से नकेल क स रही है। शराब तो बरामद होती है लेकिन असली माफिया हर बार बच जाता है। पिछले दिनाें उरई कोतवाली, आटा थाना व कालपी में अवैध शराब पकड़ी गई लोग जेल भी गए लेकिन मुख्य सरगना अभी तक नहीं पकडे़ गए हैं।

लग्जरी वाहनाें से होती है तस्करी
पिछले दिनाें उरई राठ मार्ग पर एक नई स्कार्पियो पलट गई थी। यह गाड़ी किसकी है पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई है जबकि इसमें बीयर की पेटी लदी थीं। तत्कालीन कोतवाल ने इस गाड़ी को लावारिस में दाखिल किया था। इसमें स्कार्पियो मालिक को बीमा का लाभ मिल गया था। कई ऐसे मामले हैं जिसमें पुलिस के लिप्त होने की बात सामने आ चुकी है।

चालक लगा रहा लूट का आरोप
भले ही पुलिस अपना गुड वर्क बता रही हो लेकिन चालक ने जो खुलासा किया उसने तो पूरा मामला ही पलट दिया है। बकौल चालक वह ट्रक लेकर इंदौर जा रहा था। 19 मार्च की रात कालपी के यमुना पुल पर कार सवार पांच बदमाशाें ने ट्रक को ओवर टेक कर रोक लिया और उसे मारपीटकर बंधक बना लिया और शराब से भरा ट्रक लूट ले गए। वह किसी


तरह बदमाशाें के चंगुल से छूटकर कोतवाली कालपी पहुंचा और आपबीती पुलिस को बताई। तब पुलिस ने घेरा बंदी कर ट्रक को बरामद किया। लुटेरे कई पेटी शराब ट्रैक्टर में लाद ले गए। इस बाबत कालपी कोतवाल सतेंद्र सिंह से बात करनी चाही तो उनका सीयूजी नंबर नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed