{"_id":"57d447754f1c1bbb6131833d","slug":"set-fire-to-the-store-the-loss-of-20-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, 20 लाख की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग, 20 लाख की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
आगजनी की भेंट चढी इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दुकान मालिक के अनुसार इसमें बीस लाख का माल जलकर राख हो गया। इसके साथ ही दुकान के दरवाजे पर रखी एक गुमटी भी चपेट में आ गई। रात में ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि आसपास
के लोगों को भी फायर सर्विस के जवानों की मदद को आगे आना पड़ा। दुकान मालिक ने पड़ोस के चार लोगों व एक अज्ञात पर आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की दुकान मालिक से काफी पुरानी रंजिश बताई गई है। पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मोहल्ला पटेलनगर के रहने वाले हेमंत अग्रवाल पुत्र रामबाबू अग्रवाल की बीच बाजार
मोहल्ला जवाहर नगर में इलेक्ट्रानिक्स की मांगलिक विडिओज नाम की दुकान है। शुक्रवार की रात 11 बजे हेमंत को सूचना मिली कि उसकी दुकान में भीषण आग लगी है। खबर पाकर वह परिजनों और मोहल्ले के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर से आग की लपटें निकल रही हैं। हेमंत का आरोप है कि जब वह दुकान पहुंचा तो वहां
विज्ञापन
हरीशंकर, ब्रजकिशोर, छोटे, गंगाप्रसाद पुत्रगण हरदयाल ताम्रकार तथा एक अन्य व्यक्ति आगजनी की घटना को अंजाम दे चुके थे और वहां खड़े होकर गालीगलौज कर रहे थे। उनके पहुंचने पर आरोपी देख लेने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोग जुट गए और दमकल को भी सूचना दी गई। फायरकर्मियों ने दो गाड़ियों के साथ आग बुझाने की
काफी मशक्कत की लेकिन आग बड़ी होने के कारण आसपास के घरों के सबमर्सिबल खुलवाने पड़े। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, इन्वर्टर, पंखे, सिलाई मशीनें, वाशिंग मशीनें व भारी मात्रा में बिजली के अन्य उपकरण आदि करीब 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाल मनवीर सिंह, सागर चौकी
इंचार्ज रवींद्र कुमार त्रिपाठी भी फोर्स के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए। गौरतलबहै कि जिन आरोपियों की नामजदगी की गई है, उनमें से एक हरीशंकर का एक खोखा भी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से सटा कर रखा था। वह भी आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक हेमंत की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
रंजिश की जड़ है खोखा
मोहल्ला जवाहर नगर मेें इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के साथ ही सटाकर खोखा रखा है। लकड़ी का खोखा भी जला है। इसमें दोना पत्तल भरा होना बताया गया। दोनों पक्षों के बीच रंजिश की जड़ यही खोखा है जो हरीशंकर ताम्रकार का है। इसकी वजह से हेमंत की दुकान का शटर भी नहीं खुल पाता है। इसे हटवाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन मामला नहीं सुलझा। इस खोखे को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंचा। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की वजह भी यही खोखा बताया जा रहा है।
घटना की तह तक पहुंचेगी पुलिस-सीओ
शुक्रवार देर रात कस्बे में हुई आग की बड़ी घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि वह घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। सीओ पुलिस अवधेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के मालिक हेमंत की ओर से आई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बिजली व दमकल विभागों से जांच रिपोर्ट मंगाई जाएगी।