फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seeks beaten in checking

चेकिंग में सिपाहियों ने पीटा, रुपये भी छीने

Tue, 18 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Tue, 18 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Seeks beaten in checking
पुलिस की पिटाई से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

जालौन। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने बाइक सवार को पीट दिया। बाइक सवार का आरोप है कि सिपाहियों ने उससे रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने एसपी को पक्ष देकर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि वह अपने साथी दीपक कुमार के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में बंगरा मार्ग पर छै पुला के पास पुलिस कांस्टेबिल संजय यादव ने अपने दो साथियों के साथ उसकी बाइक को रोक लिया। बाइक के कागजात पूरे होने पर उन्होंने हेलमेट न पहनने की बात कहते हुए उस पर 1000 रुपये जुर्माना लगा दिया।

विज्ञापन


उसने जुर्माने की रकम सिपाही को देते हुए उससे रसीद मांगी तो वह आग बबूला हो गए। सिपाहियों ने जब उसे गालियां दी तो उसने भी विरोध किया। इसके बाद सिपाहियों ने उसे बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसकी जेब में पड़े 2300 रुपये बी छीन लिए। वह शिकायत लेकर कोतवाली गया तो वहां भी किसी ने उसकी एक न सुनी। पिटाई से उसके हाथ में फैक्चर भी हो गया है। इस बाबत कोतवाल महाराज सिंह का कहना है कि फिलहाल कोतवाली में ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली। फिर भी वे मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed