{"_id":"5cbcb18bbdec2258a5433ee1","slug":"report-against-four-people-in-case-of-arson-in-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके में आगजनी के मामले में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब ठेके में आगजनी के मामले में चार पर रिपोर्ट
Sun, 21 Apr 2019 11:38 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी स्थित देसी शराब की दुकान में शुक्रवार रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी, जिसमें दुकान के अंदर सो रहा सेल्समैन शिवपूजन गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। रविवार को शिवपूजन के पिता लालजी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार रात दो बजे गांव के विवेक कुमार व शकील समेत चार लोग दुकान पर शराब लेने आए थे।
विज्ञापन
बेटे ने रात अधिक होने से इंकार किया तो वे लोग नाराज होकर चले गए। इसके करीब आधा घंटे बाद चारों लोग दोबारा आए और केरोसिन छिड़ककर दुकान में आग लगा दी। जिसमें दुकान के अंदर रखी लगभग डेढ़ लाख रुपये की शराब व नगदी जलकर राख हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन