फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raping teenager entered the house, reports

घर में घुसकर किशोरी से रेप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raping teenager entered the house, reports
RAPE

माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ में मामा के घर आई पंद्रह साल की किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर रेप कर दिया। आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं घटना को लेकर गांव में तनाव भी व्याप्त है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बोहरा गांव में कुछ दिन पहले ही किशोरी अपने मामा के घर आई हुई थी। गुरुवार की दोपहर जब घर में कोई नहीं था, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक दीपक उसके घर में घुस गया। इसके बाद दीपक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
विज्ञापन


किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो दीपक ने उसे मारपीट की।  इसके बाद उसने किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी के मुताबिक भागते वक्त दीपक ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को दीपक की करतूत बताई। इस पर पुलिस ने दीपक के घर फोर्स भेजी तो वह फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष क कहना है कि परिजनों की तहरीर पर दीपक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसके पिता भोदल को हिरासत में लिया है। किशोरी का भी मेडिकल कराया जा रहा है। नाते रिश्तेदारों के घरों पर भी दीपक की तलाश की जा रही है। मामला पड़ोस का होने की वजह से गांव में तनाव की भी स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed