फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape entered the house, threatening to kill

घर में घुसकर रेप, हत्या की धमकी

Mon, 05 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 05 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rape entered the house, threatening to kill
rape
कुठौंद में एक महिला के साथ घर में घुसकर बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने कुठौंद थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद युवक के
विज्ञापन


खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार कुठौंद क्षेत्र में रविवार देर रात विशंभर सिंह ने गांव की ही एक महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के मना करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। बाद में उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो
विज्ञापन


गया। घटना के समय पीड़िता का पति घर से बाहर गया हुआ था। पति लौटने पर महिला ने इसकी शिकायत पति से की। इसके बाद पति पीड़ित महिला को साथ लेकर कुठौंद थाने पहुंचा। यहां पीड़ित महिला ने पुलिस को उसके साथ बलात्कार की तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामला साफ हो जाएगा। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed