फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway worker dies due to train injuries

रेलवे कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sun, 04 Nov 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 04 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Railway worker dies due to train injuries
कन्हैयालाल की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे झांसी से यूरिया खाद की रैक लेकर मालगाड़ी आई थी। उसे प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा कर दिया गया था। कुछ देर बाद मालगाड़ी से बोरियां उतारने के लिए उसकी शंटिंग शुरू की गई। इस दौरान शंटिंग करा रहे प्वाइंट मैन कन्हैयालाल (59) का पैर गिट्टी पर पड़कर फिसल गया और देखते ही देखते वह मालगाड़ी की चपेट मेें आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से रेल अधिकारियों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने बताया कि जीआरपी को गिट्टी पर पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आने का मेमो दिया गया है। जीआरपी के दारोगा जयलाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टेशन अधीक्षक वर्मा ने बताया कि कन्हैयालाल मूल रुप से कन्नौज का निवासी था। वह स्टेशन स्थित रेलवे कालोनी में रहता था। वह 19 फरवरी 2002 से उरई रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट मैन के रुप में तैनात थे और इसी साल 31 दिसंबर को उनका रिटायरमेंट था।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर रविवार की सुबह झांसी से मंडलीय परिचालन प्रबंधक अनुपम सक्सेना के नेतृत्व में यातायात इंस्पेक्टर परितोष शर्मा, वेलफेयर इंस्पेक्टर विजय बहादुर पाठक, लोको इंस्पेक्टर अजय यादव की अगुवाई में टीम आई। टीम ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार की। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है, जो बीएड कर रही है। रेल अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि मुहैया कराई। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हुई थी। लिहाजा उसे ड्यूटी के दौरान होने वाली मृत्यु के सभी लाभ दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed