फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police raids, fifteen quintals beef recovered

पुलिस का छापा, सवा क्विंटल गोमांस बरामद

Tue, 08 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 08 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police raids, fifteen quintals beef recovered
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर कसाई मंडी में एक घर से दो लोगों को गाय काटते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान तीन अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लगभग सवा क्विंटल गोमांस व मवेशी काटने के औजार बरामद किए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की है। आगे इन सभी पर गैंगस्टर
विज्ञापन


लगाने की भी पुलिस तैयारी कर रही है। कोंच में मवेशियों की कटान का एक भी लाइसेंस पालिका द्वारा जारी ना किए जाने के बावजूद रोजाना यहां बड़े पैमाने पर गोवध की शिकायतें मिलती रहती हैं। इसको लेकर गोरक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पूर्व यहां बड़े आंदोलन की धमकी भी दी थी। संघ ने बीफ के इस अवैध कारोबार को पुलिस की मिलीभगत बता
विज्ञापन


कर पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल उठाया था। आरोपों में घिरी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।    मंगलवार सुबह पुलिस को गाय काटे जाने की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार शुक्ल और कोतवाल शिवमोहन प्रसाद के नेतृत्व पुलिस टीम कसाई मंडी पहुंच गई। यहां अन्नू खन्ना का घर घेर लिया। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो उसके भी रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गाय को पूरी तरह काटा जा चुका था। पुलिस की दबिश पड़ते ही वहां मौजूद तीन लोग तौफीक पुत्र अन्नू खन्ना, झुंडा उर्फ असगर पुत्र मनोज कुरैशी व इरफान पुत्र अन्नू खन्ना निवासी आराजी लेन कसाई मंडी फरार हो गए। वहीं, दो व्यक्ति जावेद पुत्र इकबाल व कल्ला पुत्र नूरे को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से लगभग सवा कुंतल गोमांस व मवेशी काटने के

तमाम औजार भी बरामद हुए जिन्हें पुलिस थाने ले आई है। मांस का नमूना परीक्षण के लिए भरने के बाद बरामद मांस को पुलिस ने जमीन में दफना दिया। पांचों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में कार्यवाही की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व उनके खिलाफ गैंगस्टर आयद करने की भी बात कही है।


गोवध में लिप्त लोगों पर लगेगा गैंगस्टर-सीओ
सीओ ए.के शुक्ल ने कहा कि जो भी गोवध जैसे गंभीर अपराध में पकड़ा जाएगा या लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सम्यक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में गाय या गोवंश की कटान कतई नहीं होने दी जाएगी। कोतवाल शिवमोहन प्रसाद ने भी कहा है गो तस्करों और कटान करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed