फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police raid illegal factory caught Arms

पुलिस ने छापा मार अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 08 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 08 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police raid illegal factory caught Arms
पकड़ा गया आरोपी व प्रेसवार्ता करते एसपी बबलू कुमार। - फोटो : अमर उजाला
कदौरा थाना पुलिस व स्पेशल टास्क टीम ने छापा मारकर अवैध असलहाें की फैक्ट्री बरामद की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में बने अधबने असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि वह असलहों को जिले के अलावा आसपास के जिलाें में भी बेंचता था। एसपी बबलू कुमार ने अपने कार्यालय में
विज्ञापन


पत्रकारों को बताया कि कदौरा थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह व एसटीटी टीम के प्रभारी आरिफ खां को उन्हाेंने अवैध असलहा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। होमवर्क करने के बाद टीम ने शनिवार की रात कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बसरेही में छापा मारकर घर में अवैध असलहा बना रहे महावीर विश्वकर्मा निवासी बसरेही को गिरफ्तार कर दो 315 बोर
विज्ञापन


के तमंचा, एक 315 बोर की देशी राइफल, एक तमंचा 12 बोर, एक अधबना तमंचा व कई नाल , ट्रिगर सहित असलहा बनाने के उपकरण व कई बोर के कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वर्ष 1993 में भी असलहा बनाने में जेल जा चुका है। उसके आसपास के जिलों हमीरपुर ,
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा में भी एजेंट हैं जो अवैध शस्त्राें के सौदागर है। उनको भी ट्रेस किया जा रहा है जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed