फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poklane touched by HT line, operator's death

एचटी लाइन से छुई पॉकलैंड, आपरेटर की मौत

Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Poklane touched by HT line, operator's death
नंद किशोर की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala

बसरेही मौरंग खदान पर मंगलवार को एक पॉकलैंड मशीन ट्रक के ट्राला में लादकर ले जाई जा रही थी। ट्रक जब बसरेही गांव के निरंजन ढाबा के पास पहुंचा तो सड़क के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार  पॉकलैंड मशीन से छू गया, जिससे मशीन व ट्रक के ट्राला में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से मशीन में बैठे ऑपरेटर नंदकिशोर पंड़ित (31) पुत्र राजाराम पंडित निवासी मांझी छपरा सारन बिहार व ट्रक चालक अजित कुमार पुत्र सोमनाथ शर्मा निवासी कानपुर व मजदूर परवेज पुत्र गफूर निवासी बिहार और मुन्ना झुलस गए।

विज्ञापन


हादसा होते ही उनकी चीख पुकार सुनकर आस पास ढाबे में मौजूद ग्रामीण दौड़कर आए। उन्होंने डंडे से तारों को ट्राले से अलग कर ट्रक को आगे बढ़ाया। इसके सभी घायलों को मशीन व ट्रक से उतारकर आनन फानन में निजी वाहन से सीएचसी रवाना किया। अस्पताल जाते समय रास्ते में आपरेटर नंदकिशोर की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी कर दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया गया।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed