फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pink was the teenager attempted rape

नशेबाज ने किशोरी से किया रेप का प्रयास

Sat, 19 Mar 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 19 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pink was the teenager attempted rape
रेप - फोटो : DEMO Pics
शराब के नशे में एक युवक गांव के ही एक घर में घुस गया। वहां अकेली किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया। किशोरी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर रेप का प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा
विज्ञापन


रही है।  कालपी कोतवाली क्षेत्र निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह परिवार समेत खेत पर कटाई करने गया था। घर में उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी वहां गांव तिरही का युवक सुशील कुमार शराब के नशे में घर में घुस आया और बेेटी से रेप का प्रयास करने लगा। बेटी ने जब विरोध किया तो
विज्ञापन


उसके साथ मारपीट कर दी। बेटी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed