फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai in the escape of prisoners jailer , deputy warden suspended

बंदियों के भागने में उरई के जेलर, डिप्टी जेलर सस्पेंड

Sun, 10 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 10 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Orai in the escape of prisoners jailer , deputy warden suspended
जिला जेल से आठ जनवरी को तीन बंदी व एक कैदी के फरार होने के मामले में
विज्ञापन
जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया। आईजी जेल देवेंद्र सिंह चौहान ने दोनों जेल अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए यह कार्रवाई की। उधर पुलिस की स्पेशल टीमों ने तीन फरार बंदियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चौथा सजायाफ्ता कैदी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

रविवार को सर्किट हाउस में आईजी जेल देवेंद्र चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे घटनाक्रम में जेलर यूपी सिंह और डिप्टी जेलर आफताब अंसारी की भूमिका संदिग्ध है। इसलिए इन्हें निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैदियों के सरिया काटने, दीवार फांदने और पोल पर चढ़कर भागने के घटनाक्रम में जेल के कुछ सिपाहियों की भूमिका भी संदिग्ध

है। साथ ही यह जेल प्रशासन की भारी चूक है। मामले की जांच प्रदेश स्तरीय उच्च समिति कर रही है।
उन्होंने माना कि जेल में बंदी रक्षकों की भारी कमी है। इसके मद्देनजर जिला जेल में जल्द अतिरिक्त बंदी रक्षकों की तैनाती की जाएगी। वहीं कोर्ट के आदेश से यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। आईजी जेल ने कहा कि घटना के बाद अब उरई

में जेल अधीक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी। नए जेलर आनंद शुक्ला को चार्ज दिया जा चुका है। नए जेल अधीक्षक जल्द अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। उधर शनिवार सुबह दो फरार बंदियों को कुकरीगांव में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की स्पेशल टीमों ने देर रात तीसरे फरार बंदी को औरैया के दिबियापुर में गिरफ्तार कर लिया। घटना का मास्टर माइंड सजायाफ्ता मुन्ना अब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed