फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   one woman-hanged

महिला ने लगाई फांसी

Sat, 06 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 06 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
one woman-hanged
मौके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर में केवल विकलांग सास ही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि शादी के छह साल बाद भी संतान न होने से दुखी रहती थी। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है, फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजीव पाठक झांसी में रहकर किसी दवा कंपनी में बतौर एमआर काम करता है। कोंच में विकलांग मां और पत्नी भारती (25) ही रहती थीं। शुक्रवार की रात भारती ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। पुलिस ने पति को सूचना दी। इसके बाद तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरा गया। पति राजीव के मुताबिक वह घर पर फोन मिला रहा था, लेकिन पत्नी का फोन नहीं उठ रहा था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब सास ने शव लटका देखा तो पास पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारती के पिता मनीराम पुत्र गनेशीलाल ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल में कोई दिक्कत नहीं थी। शादी के छह साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी। इस कारण वह अक्सर परेशान रहती थी। सीओ नवीन कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed