फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nine crooks arrested in the encounter

मुठभेड़ में दबोचे गए नौ बदमाश

Sat, 18 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 18 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nine crooks arrested in the encounter
पकड़े गए आरेापियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में चोर गिरोह के नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच भागने में कामयाब रहे। बदमाशों के कब्जे से चोरी का सामान, तमंचा, कारतूस आदि बरामद कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी स्वप्निल ममगोई ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शातिर चोर गिरोह ने डकोर थाना के मुहम्मदाबाद और डकोर गांव में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के तीन तमंचे, 32 बोर की एक रिवाल्वर, 10 कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाशों ने बताया कि उनके साथी उरई के मौनी बाबा मंदिर के पीछे किराये के मकान में रहते हैं। रेकी कर उन साथियों को बुलाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


गैंग लीडर धीरेंद्र राजपूत ने बताया कि उसने इटावा, सैफई सें लेकर कई स्थानाें पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने चोराें की निशानदेही पर चोरी के  गहने और किराने का सामान भी बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान सीओ उरई अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पुलिस टीम जैसारी गांव के मोड़ पर खड़ी थी। इसी दौरान राठ की ओर से एक बोलेरो आती दिखी। सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर बोलेरो करीब 50 मीटर पहले ही रुक गई। उसी के पीछे आ रही एक और गाड़ी भी रुक गई। तलाशी के लिए पुलिस बोलेरो की तरफ बढ़ी तो बदमाश गोली चलाने लगे। इस पर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल जवाबी फायरिंग की तो पीछे कार में बैठे बदमाश गाड़ी बैक कर राठ की ओर भाग गए।

पुलिस ने बोलरो सवार बदमाश सुनील राजपूत निवासी राठ, दीपक उर्फ दीपू निवासी जरिया हमीरपुर, गैंग लीडर धीरेंद्र राजपूत निवासी निवासी राठ, सतीश राजपूत निवासी मुस्करा हमीरपुर, हरिशंकर, हरिश्चंद्र निवासी राठ हमीरपुर, बृजेश राजपूत, मनोज राजपूत सभी निवासी राठ, रमाकांत सोनी निवासी चरखारी महोबा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा प्रदीप राजपूत पुत्र उदयभान व दिलीप राजपूत पुत्र उदयभान निवासीगण थाना खरेला जिला महोबा, पुष्पेंद्र राजपूत पुत्र भगत सिंह व अमित पुत्र लक्ष्मीनरायण रावत एवं चंद्रशेखर उर्फ लंगड़ा पुत्र अर्जुन निवासीगण थाना राठ जिला हमीरपुर फरार हैं।


बैंक डकैती में वांछित है गैंग लीडर
एसपी ने बताया कि  गैंग लीडर धीरेंद्र राजपूत शातिर अपराधी है। उसने साथियाें के साथ मध्यप्रदेश के गुन्नौर में 10 लाख की बैंक डकैती की वारदात को 2016 में अंजाम दिया था। इसके अलावा इटावा की फ्रें ड्स कॉलोनी में भी चोरी की थी। उसने अब तक करीब दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

किराए पर लेते थे बोलेरो
गैंग लीडर पांच हजार रुपये रात पर बोलेरो किराये पर लेता था। बोलेरो मालिक को चोरी के माल में भी हिस्सा दिया जाता था। पुलिस ने बोलेरो मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। यह भी बताया कि गिरोह के तीन सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उस गांव या घर की रेकी करते थे। इसके बाद गिरोह के अन्य बदमाश आकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे।


बदमाशों को पकड़ने में ये रहे शामिल
टीम में थानाध्यक्ष डकोर विमलकांत मिश्रा, एसएसआई केशव दयाल, स्वॉट टीम प्रभारी अरुण तिवारी, बलबीर सिंह, मनोज, नीतू सिंह, रबी भदौरिया, सर्विलांस टीम प्रभारी बृजेश यादव, शोएब आलम, गौरव वाजपेयी, एचसीपी खूबचंद्र आदि ने चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed