{"_id":"0c110644f5dfecfd06ab2bd3abd013b5","slug":"neat-cattle-smuggler-arrested-four-six-bulls-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गौवंश तस्कर गिरफ्तार, छह बैल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार गौवंश तस्कर गिरफ्तार, छह बैल बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार थाना पुलिस ने चार गौवंश तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके
विज्ञापन
कब्जे से छह बैल, रस्सी, कुल्हाड़ी, तराजू आदि सामान भी बरामद किया गया है।
पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वह इन बैलों को काटकर उनका मांस
बेचने जा रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज
कर जेल भेज दिया है।
सिरसाकलार थानाध्यक्ष एसएस राठौर बुधवार की दोपहर गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने तरसौर रोड स्थित एक खेत के पास छापा मारा। यहां पर मौजूद राजू खान पुत्र सलीम खां निवासी सिरसाकलार, अनवार खां पुत्र अली हुसैन, गुड्डू उर्फ महेंद्र कुशवाह, गोविंद पुत्र पन्नालाल कुशवाह निवासीगण हदरुख कुठौंद को पकड़ लिया। यह लोग खेत में छह बैल बांधे थे
और उन्हें काटने जा रहे थे। इनके कब्जे से कुल्हाड़ी, रस्सी के टुकड़े, छुरी, तराजू, बांट आदि सामान भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह आरोपी काफी समय से गौमांस की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ गौवध
अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में सिरसाकलार थानाध्यक्ष एसएस राठौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापामारी की गई थी। गौमांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।