फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother of Phoolan Devi wandering away from captivity

कब्जा हटवाने को भटक रही फूलन देवी की मां

Wed, 17 Jan 2018 11:46 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 17 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother of Phoolan Devi wandering away from captivity
एसपी से शिकायत करती फूलन की मां मुला देवी। - फोटो : amar ujala
बीहड़ में अपना दबदबा बनाने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी का मां न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगाती घूम रही है। दरअसल, फूलन की मां मुला देवी के खेत पर उसके भतीजे ने कब्जा कर रखा है, जिसको लेकर वह बुधवार को पुलिस लाइन एसपी अमरेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एसपी ने कालपी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डकैत से सांसद बनीं दस्यु सुंदरी फूलन देवी कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा की रहने वाली हैं। उनके नाम मात्र से ही क्षेत्र में दहशत बनी रहती थी, लेकिन उनकी मौत के बाद समय ने ऐसी करवट ली कि अब उनकी मां मुला देवी को न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। बुधवार को पुलिस लाइन पहुंची मुला देवी ने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने अपने भतीजे मइयादीन पर खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मुला देवी ने बताया कि पिछले कई माह से वह लगातार शिकायतें करती चली आ रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि मइयादीन ने उनके खेत पर कब्जा कर रखा है। फसल की बुवाई होते ही वह दबंगई दिखाते हुए कब्जा कर लेता है और फसल काट ले जाता है। इससे पहले भी मुला देवी तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भतीजे के खिलाफ शिकायती पत्र दे चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने कालपी कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed