फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mine operators and firing assault

खदान संचालकों में मारपीट और फायरिंग

Sun, 20 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 20 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mine operators and firing assault
डकोर थाना क्षेत्र के गांव सिमिरिया स्थित बेतवा नदी के घाट पर खेत से ट्रक
विज्ञापन
निकालने को लेकर मौरंग खदान संचालकों के दो गुटों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें एक युवक को हाथ में गोली लगी। वहीं दो अन्य लोगों के भी सिर फूट गए। इस दौरान दो रायफल लूटने की भी बात कही जा रही है। सूचना पाकर डकोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में

भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। डकोर थाना क्षेत्र के  बीहड़ के गांव सिमिरिया में मौरंग ठेकेदारों के दो गुटों में घाट से सड़क पर जाने रास्ते को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पहले लाठी-कुल्हाड़ी चली और बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस दौरान घाट पर मौजूद तेजप्रताप राजपूत

निवासी तुफैलपुरवा उरई के हाथ में गोली लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा सर्वजीत पांडे ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों की मानें तो हमलावर दो रायफलें भी लूट ले गए है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। दरोगा का कहना है कि मामला रास्ते के विवाद का है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। जो भी तहरीर आएगी उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed