फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Millions took cash and jewelry thief

लाखों के गहने और नकदी ले गए चोर

Thu, 12 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Thu, 12 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Millions took cash and jewelry thief
चोरी के घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। जिले में कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बिचौली में दंपति को बेहोश कर चोर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब लोगों को होश आया तो घर का सामान अस्त व्यस्त था और नकदी व गहने गायब थे। वहीं शहर में भी चोराें ने तीन स्थानाें पर ग्रिल खोलकर चोरी की। इसमें एक घर से चोर करीब दो लाख का माल ले उड़े। एक डाक्टर के घर से चोराें को जब कुछ नहीं मिला तो आपरेशन करने के औजार ही गुस्से में नाली में फें क गए। तीनाें ही मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

   
  कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बिचौली निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह पंचायत मित्र है। बुधवार की रात वह पत्नी के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब एक बजे चोर छत के रास्ते से आंगन में आए और उसके कमरे में चल रहे कूलर में कोई नशीला स्प्रे डाल दिया। इससे वह व उसकी पत्नी अचेत हो गए। इसके बाद चोराें ने गृहस्थी वाले कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे करीब सौ ग्राम सोने के गहने व दस हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। चोरों ने गांव के बाहर अटैची का ताला तोड़कर सामान निकाल लिया। इसके बाद अटैची वहीं फेंक दिया।  
विज्ञापन

  
तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इससे एक दिन पहले ही चोराें ने पड़ोसी गांव दौन से दो भैंस चोरी कर ली थी। इधर, शहर कोतवाली के मुहल्ला पटेलनगर तुलसीधाम के पास निवासी जिला अस्पताल में तैनात सर्जन बसंत लाल के मकान के बाहर के कमरे का चोराें ने ग्रिल सब्बल लगाकर निकाल दिया लेकिन कमरे में उपचार के उपकरण व कुछ दवाइयां भी मिलीं। चोराें ने उनको नाली में फेंक दिए। इसके बाद चोरों ने जयप्रकाश शुक्ला के मकान को निशाना बनाया। जिस कमरे में चोराें ने ग्रिल तोड़ी वहां पर कूलर लगा था। दंपति कानपुर अपने रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  चोराें ने आराम से सेफ आदि को तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये के गहने व बीस हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। इसके बाद चोराें ने रिटायर्ड डीएसपी राघवेंद्र सिंह के घर को निशाना बनाया। चोराें ने दंपति को नशीला स्प्रे सुंघाकर अचेत कर दिया और कमरे में रखे करीब एक लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। जब काफी देर बाद दंपति को होश आया तो उन्हाेंने पड़ोसियाें को जानकारी दी। लोगाें ने कोतवाली पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दी लेकिन पुलिस ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। इस बाबत कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि वह छुट्टी पर थे अभी लौटे हैं। वह मौके पर जाकर जांचकर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed