चोरों ने तीन घरों से समेटा लाखों का सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। सर्दी व कोहरे की रात में चोरों की धमाचौकड़ी बढ़ गई है। बुधवार देर रात चोराें ने तीन घरों से आठ लाख रुपये की नगदी व गहने चोरी कर लिए। पीड़ितों ने अज्ञात चोराें के खिलाफ थाना व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहली चोरी की घटना शहर कोतवाली के मुहल्ला नया राजेंद्र नगर की है। जहां के निवासी शिवनारायण दोहरे बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में मघ्य प्रदेश गए थे। घर में ताला बंद था। देर रात चोराें ने घर का ताला तोड़कर अंदर गए और वहां रखी अलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखें तीन बहुआें के गहने चेन, तीन मंगलसूत्र, सोने की छह अंगूठी व 20 हजार रुपये नक द ले गए।
गुरुवार को वह लौटेे तो घर का सामान अस्त व्यस्त देख सन्न रह गए। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और कोतवाल संजय गुप्ता को तहरीर दी। उन्हाेंने मौके पर पुलिस को भेजकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उरई कोतवाली के ही मुहल्ला नयापाठकपुरा निवासी विमला अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोराें ने गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद व गहने सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही। कदौरा थाना के गांव मदरालालपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हीरा देवी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह घर में सो रही थी। तभी छत के रास्ते घर में घुसे और गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नगद व करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।