{"_id":"571a5fb04f1c1b4b048b5214","slug":"man-shot-dead-in-disputed-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में युवक को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दरवाजा पीटने पर पड़ोसी ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। इससे भड़के पड़ोसी ने उसे तमंचे से दो गोलियां मार दीं। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात की जानकारी होने पर कोतवाल आलोक सक्सेना अपने साथी दरोगा व पुलिस के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को मय तमंचा व
कारतूस के गिरफ्तार कर लिया। उरई कोतवाली के गांव चौरसी निवासी छत्रपाल उर्फ बब्लू वर्मा (32) पुत्र घनश्याम वर्मा से गांव के ही चन्ने वर्मा ने एक हजार रुपये उधार लिए थे। ग्रामीणाें के मुताबिक दोनाें के बीच संबंध भी ठीक थे। गुरुवार की रात 10 बजे छत्रपाल ने चन्ने के साथ शराब पी और अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद छत्रपाल नशे में चन्ने
के घर पहुंचा और रुपये वापस मांगने लगा। जब चन्ने ने दरवाजे नहीं खोले तो छत्रपाल ने उसके दरवाजे पर पैर मार दिए। यह बात चन्ने को नागवार गुजरी और उसने दरवाजा खोलकर विरोध कि या। इस पर छत्रपाल ने उसे पीट दिया। इस पर चन्ने ने अपनी कमर में खाेंसा हुआ 315 बोर का तमंचा निकाला और छत्रपाल पर फायर झोंक दिया। गोली पेट में लगते ही
विज्ञापन
वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद चन्ने ने तमंचा दोबारा लोड कर उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसक ी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह जानकारी कोतवाल आलोक
सक्सेना को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चन्ने वर्मा को गिरफ्तार कर उससे एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व दो खोखा बरामद कर जेल भेज दिया। इस बाबत एएसपी शकील अहमद ने बताया कि पैसे के लेनदेन व नशेबाजी के कारण हत्या हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजा जा रहा है।