फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Maiden's body found hanging on a trap

फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Tue, 02 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 02 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Maiden's body found hanging on a trap
जांच करने पहुंची पु‌लिस। - फोटो : अमर उजाला

माधौगढ़ में 25 वर्षीय युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। उधर, बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वाले ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने ससुर और पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामहेतपुरा निवासी रूपा (25) पत्नी जितेंद्र प्रजापति का शव सोमवार की सुबह कमरे में लगे हुक से लटका मिला। ससुरालियों के मुताबिक सोमवार की सुबह काफी देर बाद भी रूपा बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो हुक से रूपा का शव लटक रहा था। इससे हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आ गए।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उधर, बेटी की मौत की खबर पाकर मायके वाले भी आ गए। यहां ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मायके वालों ने बताया कि रूपा की शादी चार साल पहले ही हुई थी। उसके एक बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। ससुर और पति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन माह पूर्व ही लौटा था दंपति
मायके वालों ने बताया कि जितेंद्र और रूपा फरीदाबाद में रहकर एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों तीन महीने पहले ही गांव लौटे थे। शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को अक्सर परेशान करते थे। पिछले दिनों रूपा ने इसकी शिकायत भी की थी।


मां की मौत से अंजान मासूम
जिस वक्त पुलिस शव का पंचनामा भर रही थी, उस वक्त रूपा का साल भर का बेटा निशांत कभी नाना की गोद में तो कभी अन्य रिश्तेदारों की गोद में खेल रहा था। उसे क्या मालूम कि उसके सिर से मां की ममता का साया हमेशा के लिए छिन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed