{"_id":"593edba51126f430688b4604","slug":"maaranga-fights-up-to-nine-overloaded-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग लदे नौ ओवरलोड ट्रकों को किया सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग लदे नौ ओवरलोड ट्रकों को किया सीज
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। क्षेत्र से ट्रकों की ओवरलोड़िंग थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की सख्ती पर पुलिस ने रविवार को देर रात नौ ओवरलोड ट्रकों को साज किया। पुलिस के डर से ट्रकों के चालक ढाबों व होटलों पर गाड़ी खड़ी कर चेकिंग खत्म होने का इंतजार करते रहे। पुलिस की सरपरस्ती में ही एमपी से ओवरलोड होकर आने वाले मौरंग के ट्रक रामपुरा, माधौगढ़ के रास्ते औरैया जाते हैं।
विज्ञापन
शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने पुलिस को ओवरलोडिंग रोकने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद थाना पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रकों को रोक कर न सिर्फ रायल्टी देखी गई, बल्कि ओवरलोडिंग को भी चेक किया गया जिनके पास कागजात थे, उन्हें जाने दिया गया। चेकिंग में नौ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया।
विज्ञापन