{"_id":"57570e734f1c1b761f9c5f9a","slug":"laptop-jewelery-mobile-and-his-four-robbers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप, गहने, मोबाइल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैपटॉप, गहने, मोबाइल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए शातिर लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में ताबड़तोड़ तीन लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले चार शातिर लुटेराें को कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने करमेर रोड क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की निशान देही से लूटा गया लैपटॉप, सोने के गहने व मोबाइल तथा चोरी में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने आरोपियाें को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बीती 31 मई व 2 जून को उरई कोतवाली के गांव गढ़र की पुलिया के पास सुशील नगर निवासी दंपति व एक युवक दीपक कुमार निवासी बरहा से बदमाशाें ने मारपीट कर लूटपाट की थी।
विज्ञापन
इसमें लुटेरे महिला से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी व नकदी व युवक सुशील तिवारी से लैपटॉप व मोबाइल तथा एक हजार रुपये नकद लूट ले गए थे। इसके खुलासे के लिए एएसपी शकील अहमद व सीओ जंगबहादुर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम को लगाया गया था।
सोमवार देर रात करीब 12 बजे स्वॉट टीम प्रभारी वीपी चतुर्वेदी व दरोगा बृजनेश कुमार यादव को जानकारी मिली कि चार लुटेरे करमेर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
इस पर वह दरोगा धनीराम भास्कर, कुलभूषण यादव, गौरव बाजपेयी, शोएब आलम, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र चौबे आदि के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेरा बंदी कर चार बदमाशाें को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाश अजीत उर्फ बाबी, मनोज कुमार लोधी, रविंद्र सिंह लोधी निवासी गांव ऐर थाना डकोर व कल्लू वर्मा निवासी कुईयां रोड, उरई को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 315 बोर के तीन तमंचा व एक 12 बोर का तमंचा व सात कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने लुटेराें की निशान देही पर लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल व गहने बरामद किए। पीड़ितों ने आरोपियाें की पहचान की है। एसपी ने पुलिस की इस सफलता पर ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।