{"_id":"59038cd44f1c1b0b71c0fb75","slug":"kick-in-two-sepoys","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाहियों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सिपाहियों में चले लात-घूंसे
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल स्टोर के सामने बीच सड़क पर सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे मौके पर भीड़ तो एकत्र हो गई, लेकिन किसी की बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों सिपाहियों को अलग-अलग कर ले गई। दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराकर एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद के पास एक जनरल स्टोर पर शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामअवतार कुछ सामान खरीद रहा था। इस बीच डायल 100 का सिपाही ओमकार भी दुकान खरीददारी के लिए पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों सिपाही आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। यह देख वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फोर्स दोनों को जीप में लादकर कोतवाली लाई। इसके बाद मेडिकल के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल सिपाहियों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि इसकी रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी सिपाही आपस में भिड़कर वर्दी को शर्मसार कर चुके हैं।
विज्ञापन