फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelery-cash and bike loot from Sarraf

सराफ से जेवर-नगदी और बाइक लूटी

Mon, 28 Jan 2019 11:45 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 28 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jewelery-cash and bike loot from Sarraf
रामपुरा थाने में सराफ से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

रामपुरा निवासी छोटू पुत्र उमाशंकर सोनी की ईंटों में सराफा की दुकान है। रात आठ बजे के आसपास छोटू दुकान बंद कर घर लौट रहा था। अभी उसकी बाइक ऊमरी स्थित भदौरिया पेट्रोल पंप के पास ही पहुंची थी कि तभी पीछे से एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर छोटू की बाइक रोकी। इसके बाद उस पर तमंचा तानकर उसके हाथों से बैग छीन लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने छोटू की जेब से पर्स और उसका मोबाइल भी निकाल लिया।

विज्ञापन


इसके बाद एक बदमाश छोटू की बाइक पर सवार हुआ और फिर तीनों हवाई फायर करते हुए ऊमरी की ओर भाग निकले। सड़क पर सन्नाटा होने के कारण छोटू किसी तरह टीहर तक पहुंचा और फिर वहां राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाने का फोर्स और कुछ ही देर में आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इलाके की घेराबंदी की गई लेकिन कोई बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सराफ के मुताबिक बैग में 35 हजार रुपये, 20 ग्राम सोना जिसमें एक झुमकी भी थी। इसके अलावा बाइक, पर्स समेत करीब एक लाख से अधिक का माल बदमाश ले गए है।  
विज्ञापन


औरैया से फिर जुड़े वारदात के तार
करीब पांच दिन पूर्व ठीक इसी तरह बदमाशों ने कुठौंद थाना क्षेत्र में दंपति से लूटपाट की थी और औरैया की ओर भागे थे। सीसीटीवी फुटेज में भी औरैया की ओर से आते दिखे थे। ऊमरी में सराफ के साथ हुई घटना भी औरैया सीमा से लगी है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों लूटों में एक ही गैंग का हाथ है। जिन्होंने बीते तीन चार दिनों में औरैया और इटावा में भी वारदातों को अंजाम दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं दुकान से ही तो पीछे नहीं लगे बदमाश
पुलिस को शक है कि बदमाशों ने सराफ छोटू की रेकी भी की होगी। लिहाजा हो सकता है कि वे ईंटों स्थित दुकान से ही सराफ के पीछे लगे हो। ऊमरी में पंप के पास सन्नाटा देखते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। हो सकता है कि वारदात में तीनों बदमाश के एक दो साथी और शामिल हो, जो कि आगे पीछे चल रहे हो।


स्केच और सीसीटीवी से मिल सकती मदद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ईंटों से लेकर ऊमरी के बीच जहां कभी भी सीसीटीवी कैमरे मिलेंगे उन्हें देखा जाएगा, क्योकि कुठौंद वाली घटना में कैमरे में ही लुटेरों की तस्वीर मिली है। इसके अलावा छोटू के हुलिए के मुताबिक बदमाशों का स्कैच भी बनवाया जाएगा। इसके लिए झांसी से एक्सपर्ट भी बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed