फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun seven murder cases including the jailor

जालौन के जेलर समेत सात पर हत्या का केस

Sun, 16 Oct 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 16 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Jalaun seven murder cases including the jailor
sdf
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर उरई कोतवाली में दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गढ़कुंडार सेेंदरी गांव निवासी देवव्रत अड़जरिया ने कोतवाली पुलिस को कोर्ट के आदेश की प्रति देते हुए रविवार को मामला दर्ज कराया। देवव्रत
विज्ञापन


के मुताबिक उसका भाई सत्यव्रत अड़जरिया हत्या केे मामले में जिला कारागार में निरुद्ध था। आरोप है कि 28 नवंबर 2015 की शाम करीब 4.30 बजे तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर विनोद दीक्षित व उन्हीं के गांव के बंदी विनोद, नीरज, पंकज, राजेश व जालौन कोतवाली के सुढ़ार निवासी अनिल नाई ने साजिश के तहत उसके भाई के खाने में जहर
विज्ञापन


मिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की तहरीर उसने पुलिस को दी। जब पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो उसने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेलर समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल सुनील तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed