फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Interstate robber arrested with cartridge and Pistol.

अंतर्राज्यीय लुटेरा तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2019 11:52 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 07 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Interstate robber arrested with cartridge and Pistol.
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

कालपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे का खुलासा एसपी कार्यालय में रविवार को करते हुए एसपी स्वामीप्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कालपी कोतवाली पुलिस को तब सफलता मिली। जब उनके हत्थे अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरा शिवम यादव पुत्र मंगलसिंह मोहल्ला तरीबुल्दा कोतवाली कालपी चढ़ गया। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर तिराहे से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एक कारतूस, चोरी की एक बाइक 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में लुटेरे ने बताया कि वह अपरिचित लोगों से दोस्ती कर उनके खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देते हैं। बेहोश होने पर उसका सामान लूटकर ले जाता था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर जनपद के कालपी में चार, आटा में दो, शिवपुरी मध्यप्रदेश के पिछेार में एक, झांसी जनपद के बबीना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक दिव्यप्रकाश, विजय कुमार द्विवेदी, जीतेंद्र तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed