फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   indecency of the constable from the woman shopkeeper

सिपाही ने महिला दुकानदार से की अभद्रता

Sat, 21 Jul 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 21 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
indecency of the constable from the woman shopkeeper
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कदौरा थाने का एक सिपाही शुक्रवार शाम कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित बीयर की दुकान से बीयर लेने गया था। वहीं बगल में एक दुकान से वह कोल्डड्रिंक लेने लगा। दुकान पर बैठी महिला ने जब रुपये मांगे तो सिपाही ने महिला दुकानदार से अभद्रता की। यह देखकर आसपास के दुकानदार भी आ गए।
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देखकर किसी ने इसकी सूचना थाने में दे दी और फोर्स मौके पर पहुंच गया। थाने से फोर्स पहुंचते ही सिपाही को वहां से हटा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने इलाकाई दुकानदारों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया और सिपाही के लिए खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि सिपाही आएदिन उनकी दुकान से मुफ्त में सामान खरीदता है और रुपये मांगने पर अभद्रता करता है। इसके अलावा वह दुकानदारों को झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed