{"_id":"5ac5146e4f1c1bbe618b5822","slug":"in-the-mosque-the-young-man-hanged-from-the-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में युवक ने फंदे से लटक कर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद में युवक ने फंदे से लटक कर जान दी
अमर उजाल, जालौन
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
आमिर की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर व्यापारी के 23 वर्षीय पुत्र ने मस्जिद के अंदर छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी इमाम खां की बस स्टैंड के पास रस्सी की दुकान है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे उनके 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आमिर सलमानी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
परंतु कहीं पता नहीं चलने पर आमिर के पिता ने उसके लापता होने की सूचना कोतवाली में दी। इधर, आमिर की खोजबीन हो ही रही थी कि तभी दोपहर में वह मस्जिद नमाज करने के लिए पहुंचे। यहां पहली मंजिल पर एक कुंदे से आमिर का शव नाइलान की रस्सी के सहारे लटका दिखाई दिया। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बताया कि आमिर अधिकतर यहां आता था। ऊपर वाले हिस्से में बहुत कम लोग जाते हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।