{"_id":"576c2f884f1c1bb40cb48015","slug":"in-the-case-of-meat-in-the-village-remains-tense-sndi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस के मामले में संदी गांव में तनाव बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस के मामले में संदी गांव में तनाव बरकरार
Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
hitentionline
- फोटो : Bureau
Link Copied
उरई (जालौन)। कपड़ा बेचने के बहाने प्रतिबंधित मांस की सप्लाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इसमें लोग सियासी रोटियां सेंकने की भी तैयारी में लग गए हैं। पुलिस किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालाें के खिलाफ पूरी तैयारी से लगी हैै। एसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस वैधानिक तरीके से काम कर रही है। किसी ने गड़बड़ी फैलाई तो अंजाम बुरा होगा। मालूम हो कि तीन दिन पहले आटा थाना क्षेत्र के गांव संदी में कानपुर देहात के कोतवाली भोगनीपुर के गांव चांदापुर निवासी भग्गू खां गांव में आए दिन कपड़ा बेचने के बहाने प्रतिबंधित मांस बेचता था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणाें ने उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से करीब छह किलो मांस बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। बुधवार को एक बार फिर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर मांस खोने वालाें पर भी कार्रवाई करने की बात कहकर गांव में हंगामा करने लगें। मामले की जानकारी जब एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को हुई तो उन्हाेंने सीओ कालपी मनोज कुमार गुप्ता, सीओ उरई जंगबहादुर सिंह उरई कोतवाल आलोक सक्सेना के अलावा डकोर पुलिस व पीएसी के साथ गांव भेजा। पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों को चेतावनी दी कि गड़बड़ी फैलाने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में पीएसी व पुलिस गश्त कर रही है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। दोषियाें के खिलाफ पुलिस जांचकर कार्रवाई करेगी। कानून से खिलवाड़ करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर इस पूरे मामले पर राजनीत भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।