फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband murdered his wife in jalaun up

जल्लाद पति: पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पुलिस से बोला- साहब 'इस वजह से उसको काट डाला'

Mon, 10 May 2021 10:34 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 May 2021 10:34 AM IST
सार

शिवराज पाल ने सोमवार सुबह लगभग चार बजे 30 वर्षीय पत्नी की हत्या धारदार हथियार से कर दी। शिवराज के दो लड़के हैं, जिनकी उम्र ग्यारह और बारह साल है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन
Husband murdered his wife in jalaun up
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जालौन जिले में महिला की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामपुरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शिवराज पाल ने सोमवार सुबह लगभग चार बजे 30 वर्षीय पत्नी की हत्या धारदार हथियार से कर दी। शिवराज के दो लड़के हैं, जिनकी उम्र ग्यारह और बारह साल है। शिवराज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लगभग एक सप्ताह पूर्व भांजे को शादी में शामिल होने गांव आया था। हत्या करने के बाद थाने जाकर उसने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


शिवराज ने पुलिस से कहा कि साहब मैं अपनी पत्नी के चाल-चलन से तंग आ गया था, इसलिए उसे काट डाला। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed