{"_id":"59f4c9504f1c1b0d698b7f2d","slug":"historysheeter-property-administration-s-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर का मकान कुर्क करते अधिकारी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर मंगल सिंह पुत्र जुझार सिंह निवासी ग्राम बम्हौरी कला आटा हाल निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर उरई के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार विमलेश वर्मा, सीओ सिटी संतोष कुमार व इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी समेत कोतवाली का फोर्स मंगल सिंह की सभी संपत्ति पर पहुंची। सभी संपत्ति मंगल सिंह पत्नी निर्मल राजपूत के नाम पर है।
विज्ञापन
तहसीलदार व सीओ ने अपनी निगरानी में सभी संपत्ति को कुर्क किया। इसमें उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एक आवासीय मकान, ग्राम इकलासपुरा में चार आवासीय प्लाट, एक आवासीय प्लाट मोहल्ला राजेंद्र नगर व कालपी के मिनौरा गांव में एक कृषि भूमि कुर्क की गई है। यह पूरी संपत्ति आपराधिक क्रिया कलापों से अर्जित की गई थी। मंगल सिंह के खिलाफ उरई कोतवाली व आस पास के थानों में गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, लूट समेत कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन