फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five out of six seized trucks missing from police station

थाने से गायब छह सीज ट्रकों में से पांच मिले

Sun, 23 Sep 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 23 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five out of six seized trucks missing from police station
ट्रक। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बता दें कि शुक्रवार शाम को तहसीलदार सालिगराम ने कदौरा रोड़ से मौरंग लादे 16 ओवर लोड ट्रकों को पकड़ा था। उनमें एक ट्रक मौरंग के सभी कागजात व अंडर लोड होने के कारण शाम को थाने से छोड़ दिया गया था। जबकि 15 ट्रकों को थाने के बाहर खड़ा कर आरटीओ व खनिज अधिकारी को सूचना दे दी गई थी। सूचना पर पहुंचे आरटीओ व खनिज विभाग की टीम ने कागज पूरे न होने पर सभी 15 ट्रक को सीज कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने ट्रकों की सुरक्षा के लिए मौके पर दो कांस्टेबिलों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन रात में माफियाओं ने पुलिस को चकमा देते हुए छह सीज ट्रक चुरा लिए।

विज्ञापन


सुबह जब 6 ट्रक गायब मिले तो थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने ट्रकों की धरपकड़ के लिए कई जगह छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। मामले की सूचना एसडीएम को मिली तो उन्होंने थाना पुलिस की फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम की सख्ती के बाद पुलिस ने शनिवार रात कई जगह छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली कि थाने से गायब हुए छह में से पांच ट्रक भोगनीपुर में खड़े है। पुलिस ने छापा मारकर 5 ट्रकों को चौरा भोगनीपुर से बरामद कर उनके चालकों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक ट्रक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे ने कहा कि ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया है। गायब ट्रक की तलाश जारी है। कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed