फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire at the old age sleeping outside the house

घर के बाहर सो रहे वृद्ध पर फायर किया

Mon, 30 Jul 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 30 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire at the old age sleeping outside the house
घर बैठे मकसूद के परिजन। - फोटो : amar ujala

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी निवासी मकसूद (63) पुत्र मंसूर रविवार रात अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे बिजली न आने से अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली दीवार में लगी थी, लेकिन उसके छर्रे मकसूद के चेहरे पर आंख के नीचे लग गए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी जब तक अपने घरों से बाहर निकले, तब तक हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन


परिजन आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं जानकारी पाते ही रात में पुलिस गांव पहुंच गई थी। परिजनों के पूछे जाने पर मकसूद ने हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई है, लेकिन उसने अंधेरा होने से किसी को पहचानने से इंकार किया। वहीं घरवाले भी अभी कुछ बताने से पीछे हटते दिखे।
विज्ञापन


सुबह जानकारी पाकर एएसपी कालपी सीओ के साथ जांच पड़ताल करने पहुंचे और परिजनों व गांव वालों से बातचीत की। परिजनों ने अभी तक न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही तहरीर दी है। वहीं एएसपी का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed