किसान को अगवा कर बेतवा में फेंका, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर में भूसा भर रहे किसान को आधा दर्जन बदमाशाें ने ट्रैक्टर के साथ अगवा कर लिया। बदमाश उसे स्कार्पियो में डालकर ले जा रहे थे। रास्ते में किसान ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे मुहाना स्थित बेतवा नदी में फेंक दिया। रेत में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लूट और हत्या की जानकारी होने पर एसपी स्वप्निल ममगोई ने जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर घेराबंदी कराई। पुलिस ने ट्रैक्टर और वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दो आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के जरिया थाना के गांव उमरिया निवासी मूलचंद्र (60) पुत्र शंभू दयाल शनिवार की शाम करीब चार बजे गांव के बाहर खेताें में सरसाें का भूसा लाद रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो सवार तीन लोग पहुंचे और एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर ट्रैक्टर के साथ उसे अगवा कर लिया। स्कार्पियो में डालकर उसे डकोर की ओर भागने लगे। रास्ते में मूलचंद्र ने शोर मचाया तो उसे पुल से बेतवा नदी में फेंक दिया।
रेत में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर यूपी 100 के दरोगा उमाशंकर रावत मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर लिया। डकोर और जरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसपी स्वप्निल ममगोई का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पैसाें के लेनदेन का है। भट्ठे पर लेबर भेजने के लिए किसान को एक लाख रुपये दिए थे। इसी को लेकर विवाद था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो बरामद कर ली है। इसके अलावा एक हमलावर भी पकड़ा गया है। भागे गए आरोपियाें की तलाश की जा रही है।