फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family standing on divider, crushed by truck, five killed

डिवाइडर पर खड़े परिवार को ट्रक ने कुचला, पांच की मौत

Wed, 16 May 2018 11:41 PM IST
jalaun
jalaun Updated Wed, 16 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Family standing on divider, crushed by truck, five killed
हादसे के बारे में बताता हुआ शैलेंद्र - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर करमेर रोड फ्लाई ओवर के पास डिवाइडर पर खड़े एक परिवार के आठ लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। परिवार की महिलाओं व बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग बोलेरो से अमावस्या पर बिठूर गंगा नदी स्नान करने जा रहे थे। बोलेरो का एक टायर पंचर होने से सभी डिवाइडर पर खड़े हो गए थे और चालक के साथ परिवार का एक सदस्य स्टेपनी लगाने लगा था। चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकला। घायलों को नाजुक हालत में झांसी रेफर कर दिया।  
विज्ञापन



जिले के कस्बा डकोर निवासी बलदेव कुशवाहा के भतीजे दीपक की 12 मई को शादी थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बोलेरो से उनका परिवार अमावस्या पर मंगलवार की रात कानपुर के बिठूर गंगा नदी में स्नान करने निकला था। वाहन में चालक रामफली समेत कुल दस लोग सवार थे। रात 11 बजे के आसपास हाईवे पर करमेर रोड फ्लाई ओवर के पास बोलेरो का टायर पंचर हो गया। रामफली सड़क किनारे बोलेरो खड़ी कर स्टेपनी बदलने लगा। बलदेव का बड़ा बेटा शैलेंद्र भी उसकी मदद करने लगा। परिवार के अन्य सदस्य सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर पर खड़े हो गए। इसी बीच झांसी से कानपुर की तरफ जा रहा एक ट्रक वहां से निकला। शैलेंद्र ने बताया कि ट्रक चालक ने बोलेरो देखी तो हड़बड़ाहट में ट्रक की स्टेयरिंग पूरी घुमा दी, जिससे ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और वहां खड़े लोगों को कुचलते हुए आगे जाकर रुक गया। हादसे से चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


बलदेव की पत्नी कैलाशी (50), छोटा बेटा राहुल (30), नातिन कविता (8), बेटी रजनी पत्नी रामकरन (30) व दामाद रामकरन (35) पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम निहारी थाना माधौगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। बलदेव के बड़े बेटे शैलेंद्र की पत्नी रूबी (35), उसका बेटा आशीष (6) व छोटे बेटे राहुल की पत्नी भारती (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। रूबी के दोनों पैर व एक हाथ बुरी तरह कुचल गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने सभी को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि ट्रक नंबर के जरिए उसके मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है। साथ ही चालक की तलाश में एक टीम भी लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed