फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Failin preparation for using the Arms

चुनाव में असलहा खपाने की तैयारी फेल

Wed, 18 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 18 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Failin preparation for using the Arms
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए आन डिमांड असलहा सप्लाई करने की योजना को आटा पुलिस ने विफल करते हुए एक असलहा फैक्ट्री पकड़ी। बने अधबने असलहे व उन्हें  बनाने के उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि यह असलहे जिले के अलावा कानपुर देहात व हमीरपुर में भी सप्लाई करने थे। पुलिस इसके
विज्ञापन


सौदागराें की भी तलाश कर रही है। एसपी डा. राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसओ आटा विनोद कुमार मिश्रा ने बुधवार तड़के सूचना पर थाना के क्षेत्र के गांव अलमोरी के डेरा में छापा मारा जहां पर गांव का युवक सोहन लाल असलहे बनाते रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से दो दोनाली बंदूक, एक 315 बोर की रायफल, एक तमंचा व कई
विज्ञापन


बोर के कारतूस व असलहा बनाने का सामान बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि विधानसभा चुनाव में असलहाें की खासी मांग है। वह हमीरपुर, जालौन व कानपुर देहात में इन असलहाें को बेंचता है। पुलिस ने बताया कि यह आन डिमांड असलहा बनाकर देता है। वह इसके गुर्गों की भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर                             रेट (रुपये में)

दोनाली बंदूक                  4000
315 बोर रायफल              5000
तमंचा 315 बोर                2500
12 बोर तमंचा                   2000
 
नोट: इसके अलावा भी कई और बोर के असलहे भी मांग के अनुसार बनाए जाते हं जिनकी कीमत अलग है।
 

क्या कहते है जिम्मेदार
जिले में अब तक तीन असलहा फैक्ट्रियां काेंच, उरई व आटा में पकड़ी जा चुकी हैं। चुनाव के पहले जिले से अवैध असलहाें का कारोबार पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्हाेंने सभी कोतवाली व थाना प्रभारियाें को इसके निर्देश दे दिए हैं। -डा. राकेश कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed